Sign in |  Weekly Newsletter |  Personalize RSS Feeds |   News Feeds

भाषा बदलें   Arabic    Chinese    English   Hindi    Japanese    Korean    Persian

  




"Well sourced foreign policy website”
~ The Washington Post

"Excellent Swoop foreign policy analysis"
~ Financial Times

“A remarkably well-plugged-in website”
~ Daily Telegraph

वाशिंगटन की दुनिया १२ मई - १८ मई २००८

राष्ट्रपति बुश की इज़्रायल, मिश्र और सऊदी अरब यात्रा से पहले कुछ अपशगुन हो रहे हैं। इज़्रायल में उच्च नेतृत्व की हैसियत पर संदेह बढ़ रहा है। लेबनान में अमरीकी अधिकारियों को गंभीर गृह-युद्ध भड़क उठने का ख़तरा है। जैसा कि हम पहले कह चुके हें, इस तरह के वातावरण में बुश और भी दृढ़ प्रतिज्ञ हो जाते हैं। अगर लेबनान में कानून व्यवस्था टूटती है तो बुश मज़बूती से लेबनानी सरकार का समर्थन करेंगे। हमारे व्हाइट हाउस के सूत्र बताते हैं कि उन्हें व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले किसी प्रकार का मध्यपूर्व समझौता होने की पूरी आशा है। निजी तौर पर अमरीकी अधिकारी यह स्वीकार करते हैं कि बजाय किसी मूलभूत समझौते के, किसी प्रकार के, बकौल उनके, घोषणात्मक समझौते की संभावना अधिक है। बुश की यात्रा का कार्यक्रम काफी लचीला है। अगर वे बग़दाद में रुके तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिये। यदि ऐसा होता है तो उन्हें वहां की सैनिक और राजनीतिक स्थिति उससे कहीं अधिक निराशाजनक आंकलन सुनना पड़ेगा जोकि उन्हें पिछले महीने जनरल पेट्रेयस ने वाशिंगटन में दिया था। पेंटागन के सूत्र बताते हें कि मुक्तदा अल-सद्र के ख़िलाफ़ अमरीकी कार्रवाई में अमरीका-विरोधी शिया राष्ट्रवाद की आग भड़क उठने का जोखिम मौजूद है। अगर अमरीका-विरोधी मिलिशा को मिलने वाली ईरानी सहायता के ख़िलाफ़ बुश प्रशासन कोई कार्रवाई करता है तो उसका नतीजा क्या होगा? इस प्रश्न पर वाशिंगटन में सघन बहस जारी है।  प्रशासन के अधिकारियों से अपने बातचीत के आधार पर, हम किसी सीमा-पार सीमित हमले का बढ़ता हुआ जोखिम तो ज़रूर देखते है पर फिर भी यह समझते हें कि ऐसा तब तक नहीं होगा जब तक कोई ऐसी घटना नहीं होती जिसमें भारी संख्या में अमरीकी हताहत हों।  बर्मा में आपदा-राहत को लेकर भारत और चीन के साथ भी तनाव बढ़ रहा है। अमरीकी अधिकारियों को बर्मा की सैनिक सरकार के विदेशी सहायता के जानकारों को स्वीकार न करने के फ़ैसले पर भारी निराशा है और वे इसे बदलने के लिये चीनियों और भारतीयों द्वारा रंगून पर पर्याप्त दबाव न डालने का दोष मड़ते हैं।

एहम फ़ैसले

रूस: एक अनिश्चित परिवर्तन
ऐसे समय जबकि व्लादिमीर पुतिन अपना राष्ट्रपति पद  दमित्री मेदविदेव से बदल रहे हैं, वाशिंगटन...
ईरान: सीमित विकल्प
ईरान की बढ़ती हुई आलोचना के बावजूद, प्रशासन अपनी मूल चिंताओं की ओर ध्यान आकृष्ठ करने के प्...
आतंकवाद विरोधी युद्ध: गतिरोधक कार्रवाई
  अप्रैल १० का वह हमला जिसमें सोमालिया का अल-कायदा सहयोगी अदीन हाशी आयरो मारा गया वैश्विक ...
चुनाब अभियान और विदेश नीति: भाषणबाज़ी अधिक
इराक और ईरान अमरीकी राष्ट्रपतीय चुनाव में मुख्य मुद्दें तो ज़रूर हैं पर इनमे पीछे छि‍पी है...
मध्यपूर्व: राष्ट्रपतीय दौरा
इस वर्ष जब राष्ट्रपति बुश दूसरी बार मध्यपूर्व यात्रा पर जाने की तैयारी तो कर रहे हैं, उन्ह...
अफ्रीका: भारी समस्यायें, कम ध्यान
विदेश मंत्री राइस ने अपनी वर्तमान इथोपिया यात्रा के दौरान, कांगों, सुडान और उपसहारा अफ्रीक...
विदेशों में अमरीका: राजनियकों के स्थान पर सैनिक
एक गणना के अनुसार, विदेश मंत्रालय में कुल कर्मचारियों की संख्या एक अमरीकी विमान-वाहक पोत प...
बृहत मध्यपूर्व: रियाद और वाशिंगटन में अनबन
  प्रिंस तुर्की अल फ़ैज़ल का वाशिंगटन में सऊदी अरब के राजदूत पद से अजानक स्तीफ़े का कारण अ...
ईरान: निगाह से दूर, ध्यान से दूर नहीं
 प्रशासन का ध्यान इराक पर केन्द्रित रहने के कारण, ईरान सुर्ख़ियों से फ़िलहाल ओझल है। लेकिन...
इराक: आगे का रास्ता, बाहर का रास्ता
प्रशासन द्वारा “अग्रिम मार्ग” को नये नारे के रुप में अपनाने के बावजूद, प्रतिरक्षा मंत्रालय...


मुख्य पृष्ठ | लेख | पिछले अंक | आप के सुझाव | हमारे बारे में | संपर्क | विज्ञापनदाता | Disclaimer