हमारी बात
स्वूप अमरीका की राजनीतिक, सैन्य, वत्तीय और वाणिज्य सम्बंधी अंतरराष्ट्रीय नीति की जानकारी का एक बहुभाषी स्रोत है। स्वूप की पहुंच बेजोड़ है। यह उन वैश्विक पाठकों के लिये है जिन्हें अमरीकी इरादों की सही, तटस्थ और स्वतंत्र समझ दरकार है। स्वूप उनकी ज़रूरतों को प्राथमिकता देता है।
स्वूप नेपथ्य के शोरगुल को नकारता है और अमरीकी विदेश नीति की सारभूत गति-शक्ति की पहचान कराता है। इस तरह स्वूप, अपने पाठकों को वह विश्वास दिलाता है जिसकी उन्हें अमरीकी गतिविधियों तथा उसके उनके हितों पर पड़ने वाले प्रभाव का मूल्यांकन करने में ज़रूरत पड़ती है।
स्वूप एक साप्ताहिक प्रकाशन है। अंग्रेज़ी के अलावा, स्वूप अरबी, फ़ारसी, हिन्दी, चीनी, कोरियाई तथा जापानी भाषा में भी प्रकाशित होता है। स्वूप के पाठक सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों, पत्रकारिता तथा उच्च-शिक्षा संस्थानों से जुड़े हैं -- मतलब यह कि हर वह व्यक्ति जिसके लिये अमरीकी इरादों की समझ कोई अर्थ रखती है।
स्वूप के प्रकाशक वाशिंगटन मूल्यांकन तथा विश्लेषण सेवा (Washington Assessment and Analysis Services-WAAS) है। WAAS उन मंजे हुये विश्लेषकों का समूह है जिसकी वाशिंगटन डी० सी० के सत्ता के गलियारों में अंदर तक पैठ है। यह लोग उन पदों पर रह चुके हैं जहां उन्हें अमरीकी नीतियों के निर्माण और उनका निष्कर्ष निकालने की प्रक्रिया की अंतरंग जानकारी उपलब्ध थी। इसलिये, स्वूप के लेखक वैश्विक पाठकों को अमरीकी अवस्थिति समझाने की महारथ रखते हैं। |
|